फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Stone of Gangaghat's dome fell, two injured

Ghazipur News: गंगाघाट के गुंबद का पत्थर गिरा, दो घायल

Sun, 02 Feb 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Stone of Gangaghat's dome fell, two injured
गहमर थानाक्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित नरवा गंगा घाट पर दाह संस्कार के लिए गए लोगों के ऊपर घाट पर बना गुंबद का पत्थर टूटकर गिर गया। इसकी वजह से दाह संस्कार में शामिल कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई है। आनन-फानन में घायलों को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सेवराई तहसील क्षेत्र के सायर गांव निवासी एक व्यक्ति के निधन के बाद परिजन व ग्रामीण मृतक के दाह संस्कार के लिए गहमर गांव के नरवा गंगा घाट पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोग घाट पर बने गुंबद के नीचे बैठकर इंतजार कर रहे थे, कि इसी बीच गुंबद के ऊपर में लगा एक पत्थर टूट कर नीचे बैठे लोगों पर जा गिरा।
विज्ञापन

इससे सायर गांव निवासी मोती चंद्र कुशवाहा और लक्ष्मण चौधरी के सिर में गंभीर चोट आने से लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed