फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Staying in sweat for hours

जाम मेंे घंटों पसीना बहाते रहे राहगीर

Thu, 26 Oct 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Thu, 26 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
छठ पूजा के लिए कासिमाबाद बाजार में लगी फल आदि की खरीद के लिए गुरुवार को लोगों की भीड़ उमड़ी। इसकी वजह से चौक पर घंटों लोगों को जाम में पसीना बहना पड़ा। लोग जाम में धक्का-मुक्की करते रहे। इस दौरान पुलिस का न होना लोगों को खलता रहा।
विज्ञापन

बाजार में बड़ी संख्या में छठ पर्व के लिए फल के साथ ही अन्य दूकानें लगाई गई थी। सुबह सात बजे से ही पैदल, बाइक, चारपहिया वाहनों से खरीददारों के बाजार में पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। आलम यह था कि जितने लोग खरीद कर लौट रहे थे, उससे अधिक आ जा रहे थे। इसकी वजह से मार्ग पर आवागमन का दबाव काफी बढ़ गया। सुबह नौ बजे चौक पर जाम का झाम शुरू हो गया। वाहनों को आगे-पीछे करने को लेकर लोगों में किचकिच होती रही है। भीड़ में लोगों के माथे से पसीना टपकने लगा। जाम इस कदर था कि लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि किधर से निकलें। लोग धक्का-मुक्की के बीच अब-तब जाम समाप्त होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

जाम में परेशान लोगों को पुलिस की कमी खल रही थी। उनका कहना था कि पुलिस प्रशासन को यह अच्छी तरह से पता है कि आज बाजार में खरीददारों की भीड़ की वजह से आवागमन प्रभावित होगा। बावजूद इसके यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की व्यवस्था नहीं की गई। दिन में 12 बजे जाम समाप्त होने पर आवागमन सुचारु हो सका। जाम की वजह से लोग समय से गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed