फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Statues of Sant Ravidas and Mahatma Buddha Unveiled

Ghazipur News: संत रविदास और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Mon, 11 May 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Statues of Sant Ravidas and Mahatma Buddha Unveiled
मरदह। क्षेत्र के जमुआरी तांती गांव के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में शनिवार की रात में संत रविदास और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जंगीपुर विधायक डॉ. विरेंद्र यादव ने दोनों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। मुख्य अतिथि डॉ. विरेंद्र यादव ने कहा कि, इन दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं के स्थापना से सामाजिक समरसता, समानता, करुणा, भाईचारे और मानवता के संदेश को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

इस आयोजन से समुदायों को उनके इतिहास और महापुरुषों के योगदान से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। मुख्य अतिथि ने महात्मा बुद्ध के सत्य और अहिंसा के संदेश को याद करते हुए उनके विचारों को दोहराया और साथ ही डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को साझा करते हुए कहा कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो व्यक्ति और समाज का विकास करता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुमन यादव, पप्पू यादव, पूर्व मंत्री रमाशंकर राजभर, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed