{"_id":"625855e900e29b6ed7632c91","slug":"statue-of-martyr-major-vikas-singh-unveiled-ghazipur-news-vns6483422127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद मेजर विकास सिंह की प्रतिमा का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद मेजर विकास सिंह की प्रतिमा का अनावरण
विज्ञापन
ताडीघाट में शहीद मेजर विकास सिंह की मूर्ती के अनावरण के बाद सलामी देते बारहवीं राजपुताना राइफल्?
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद मेजर विकास सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव ताड़ीघाट के शहीद उपवन में बृहस्पतिवार को प्रतिमा का अनावरण किया गया। 12वीं राजपूताना राइफल्स के मेजर विशाल गुलेरिया और मेजर विकास की माता सरोज सिंह, पत्नी आंचल सिंह और बेटी बृद्धि सिंह द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया।
मेजर विशाल गुलेरिया ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सैन्य दस्ते के जवानों ने मातमी धुन बजाकर उनकी शहादत को सलाम किया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अरुण कुमार सहित विभिन्न राजनितिक दलों के नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। जिसमें पूर्व विधायक सुनीता सिंह, डाक्टर सदानंद सिंह, रमेश सिंह पप्पू, विजेन्द्र राय, कैप्टन दयाशंकर सिंह, सुनीता सिंह, रामनरेश कुशवाहा, सुनील सिंह, अजिताभ राय व रामेश्वर आदि ने श्रद्धांजलि दिया।
इस मौके पर मेजर विशाल गुलेरिया ने कहा कि यह जनपद सैनिक बहुल है। यहां की धरती को सलाम करता हूं जिसने ऐसे बहादुर जवान दिए। पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि आज हमें फक्र हो रहा है कि ऐसे बहादुर जवान देश के मातृ भूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। कहा कि जरूरत है उनके नक्शे कदम पर चलने का।
विज्ञापन
मालूम हो कि 14 अप्रैल 2019 को कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात 57 आरआर बटालियन के ताड़ीघाट निवासी मेजर विकास सिंह रात्रि में माछिल सेक्टर में सर्वेक्षण के दौरान एंबुश लगाते समय पैर फिसलने के चलते गहरे खाई में चले गये। जिसके कारण गंभीर रूप से वह जख्मी हो गये। जहां सेना के कमांड अस्पताल में शहीद हो गये। कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, अभिषेक सिंह, अनुराग सिंह, बहन प्रीति, दामिनी, कीर्ति, राहुल सिंह, मुन्ना सिंह, कमलेश सिंह टुन्ना, योगी हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे।