{"_id":"5e72669f8ebc3e76951fc531","slug":"state-employees-handed-out-leaflets-regarding-rescue-from-corona-ghazipur-news-vns5163852157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर: मुख्य विकास अधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर: मुख्य विकास अधिकारी से मिला प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
कोरोना का कहर: सीडीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
- राज्य कर्मचारी परिषद ने कोरोना से बचाव के संबंध में पत्रक सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता से मिला। इस दौरान उन्हें एक पत्रक सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश सरकार के साथ ही अन्य राज्यों में सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय बंद कर घर से कार्य का संपादन करने के लिए निर्देश दिया गया है। विकास भवन से पूरे जिले के विकास के कार्य का निष्पादन किया जाता है। प्रतिदिन विकास भवन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आम जन का आवागमन होता रहता है।
पत्रक में अनुरोध किया कि जब तक वायरस से संपूर्ण छुटकारा न मिल जाए तब तक वह जिले के सभी विभागों को बंद करें। विकास भवन में प्रवेश करने के लिए बाहरी आम जन को प्रतिबंधित करने के साथ-साथ सभी कर्मचारियों को उक्त वायरस से बचाव के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था किया जाना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, परवेज जमाल, बालेंद्र त्रिपाठी, मनोज सिंह, रविशंकर, विनोद, हीरा, नीरज, अश्विनी, जितेंद्र, हनुमान, रामधनी, राजेश शामिल थे।