फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Starting with acclamation Ganesh Puja

जयघोष के साथ गणेश पूजन शुरू

Thu, 17 Sep 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 17 Sep 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Starting with acclamation Ganesh Puja
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से गणेश पूजनोत्सव शुरू हो गया। शहर के मिश्रबाजार, चीतनाथ, स्टीमरघाट, महाजनटोली, नवापुरा सहित अन्य मुहल्लों में पूजा समितियों की तरफ से पांडाल बनाकर उसमें गणपति देव की भव्य मूर्ति
विज्ञापन


की स्थापना कर दी गई है। कुछ पूजा समितियों की ओर से शाम 5 बजे गणेश जी की प्रतिमाओं पर लगे पट खोलकर पूजन-अर्चन शुरू कर दिया, जबकि अधिकांश प्रतिमाओं के पट रात 7 और 8 बजे के बीच खोले गए। किसी पूजा समिति की
विज्ञापन


तरफ से चार दिन तो किसी की तरफ से एक सप्ताह तक पूजन कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया है। पूजन के दौरान पांडालों में गणपति बप्पा मोरया का जयघोष किए जाने से आसपास का वातावरण पूरी तरह से गणेशमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अब दुर्गा पूजा की तरह भगवान गणेश पूजा की भी धूम दिखाई देने लगी है। करीब 10 वर्ष पहले शहर के चीतनाथ में गणेश पूजा की शुरुआत की गई थी। देखते ही देखते शहर कई मुहल्लों में पूजा कमेटियों द्वारा इस

पूजन का आयोजन शुरू कर दिया गया। रात में गजराज के दर्शन करने के लिए पांडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed