Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Started his hockey journey with a bamboo stick; Rajkumar Pal receives the Arjuna Award

Ghazipur News: बांस की छड़ी से शुरू किया हॉकी का सफर, राजकुमार पाल को मिला अर्जुन पुरस्कार

Sat, 14 Nov 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Started his hockey journey with a bamboo stick; Rajkumar Pal receives the Arjuna Award
फोटो-33-राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में भारतीय हॉकी टीम
गाजीपुर। राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल को अर्जुन पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया।
विज्ञापन

कभी संसाधनों की कमी के चलते बांस की छड़ी से हॉकी खेलने वाले करमपुर के राजकुमार पाल ने शुक्रवार को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। यह सम्मान उनके वर्षों के संघर्ष, अनुशासन, खेल भावना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन का प्रतिफल है।
विज्ञापन

राजकुमार पाल की सफलता के पीछे संघर्ष की लंबी कहानी है। गाजीपुर के करमपुर गांव में एक मई 1998 को जन्मे राजकुमार ने करीब 10 वर्ष की उम्र में हॉकी खेलना शुरू किया था। उनके दो बड़े भाई भी हॉकी खेलते थे। उन्हीं को देखकर राजकुमार के मन में भी हॉकी के प्रति लगाव पैदा हुआ। गांव के मेघबरन सिंह स्टेडियम में उन्होंने हॉकी की शुरुआती बारीकियां सीखीं। उस समय परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। संसाधनों की कमी के कारण शुरुआत में उन्हें हॉकी स्टिक की जगह बांस की छड़ी से अभ्यास करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed