फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sri Krishna started getting ready for every household

घर-घर होने लगी श्री कृष्ण जन्म की तैयारी

Mon, 10 Aug 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Sri Krishna started getting ready for every household
गाजीपुर। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव का पर्व जन्माष्टमी मनाने की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। इस मौके पर लोग घरों में तथा सार्वजनिक स्थानों पर डोल सजाने में जुट गए हैं। कृष्ण जन्म से जुड़ी आकर्षक झांकियां भी बनाई जा रही हैं। इसे देखते हुए शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में झांकियों से संबंधित सामानों की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों पर यह कार्यक्रम काफी सादगी से मनाया जाएगा। भीड़भाड़ से भी परहेज किया जाएगा। फिर भी लोगों के उत्साह और श्रद्धा के साथ इसकी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिले भर में काफी धूमधाम और उत्साह से मनाया जाता है। घरों में डोल रखे जाते हैं। जिसमें विभिन्न तरह की झांकियां सजाई जाती हैं। इन झांकियों में मथुरा में कारागार का दृश्य होता है। वासुदेव, देवकी तथा कृष्ण की प्रतिमाओं का साथ ही भगवान के जन्म से जुड़े प्रसंगों पर झांकियां बनाई जाती हैं। कहीं-कहीं रुई के पहाड़, झरने और अन्य प्राकृतिक नजारे भी बनाए जाते हैं। कृष्ण मंदिरों में भी सजावट की जाती है। लोग घरों की साफ-सफाई में जुट गए हैं। कहीं-कहीं पंडाल भी बनाए जा रहे हैं। इन पंडालों में भी झांकियां रखी जाती हैं। रात को 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है। इसी समय भगवान का जन्म होता है। पूरा क्षेत्र नंद को आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की और श्री कृष्ण के जयकारे से गूंज उठता है। इस पर्व के मद्देनजर सोमवार को सजावट से जुड़ी विभिन्न सामग्रियों छोटे छोटे रंग बिरंगी कपड़े, चुनरी, रूई, झालर आदि सामान की बिक्री होती रही। भगवान कृष्ण के बाल रूप, लड्डू गोपाल के स्वरूप समेत अन्य देवताओं की भी प्रतिमाएं बिक रही थी। शहर के मिश्र बाजार, महुआबाग, लाल दरवाजा, टाउनहाल आदि इलाकों में खरीदारी होती रही। मोहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार, स्थानीय बाजार में भी कुछ दुकानों पर डोल के सामग्रियों की बिक्री होती रही। दुबिहा, भावरकोल, करीमुद्दीनपुर आदि ग्रामीण इलाकों में भी कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी की धूम देखी गई। कई जगह सार्वजनिक स्थानों पर भी सजावट का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed