फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Spreading Hatred in Society is BJP's Agenda: SP District President

समाज में नफरत फैलाना भाजपा का एजेंडा : सपा जिलाध्यक्ष

Sun, 19 Apr 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Spreading Hatred in Society is BJP's Agenda: SP District President
गाजीपुर। सपा की ओर से शनिवार को पार्टी कार्यालय डॉ. लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नवनामित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक गैंग है। भाजपा का एजेंडा समाज में नफरत फैलाना और सामाजिक सद्भाव को खत्म करना है। इस सरकार में असीमित लूट और भ्रष्टाचार है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बहुत मेहनती और संघर्षशील हैं। पार्टी का भरोसा अपने कार्यकर्ताओं पर है। मुहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जनता की इच्छा पर खरे उतरें। इस मौके पर पूर्व विधायक शिवगतुल्ला अंसारी, खुर्शीद अहमद, राजेश कुशवाहा, बलिराम पटेल, रामधारी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामकृत बने अध्यक्ष
गाजीपुर। स्वागत समारोह में नवनामित मुहम्मदाबाद विधानसभा के अध्यक्ष रामकृत यादव, जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां, गोवर्धन यादव, रामधीरज शास्त्री, जिला सचिव दिनेश यादव व जयराम भारती, नगर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, मनिहारी ब्लाॅक के अध्यक्ष श्रीराम यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed