फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sports

गोरखपुर की हिना यादव ने आजमगढ़ की जया विश्वकर्मा को दी पटकनी

Wed, 10 Mar 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
sports
मनिहारी। क्षेत्र के सिद्धपीठ औढ़ारी मठ पर बुधवार को अंतरजनपदीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में गोरखपुर की महिला पहलवान हिना यादव ने आजमगढ़ की जया विश्वकर्मा को पटकनी दी। सिखड़ी के गोलू पहलवान ने सचिन को पराजित किया। इसी तरह गाजीपुर के पवन ने प्रमोद, आजमगढ़ के नीरज ने राजकुमार, सिखड़ी के लालू ने आजमगढ़ के चंदन को हराया। दंगल का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष यादव एवं पूर्व मंत्री डा. रमाशंकर राजभर ने फीता काटकर किया। पूर्व प्रमुख ने कहा कि कुश्ती हमारा प्राचीन खेल है, इसको बचाए रखने की आवश्यकता है। समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन होते रहना चाहिए। प्रतियोगिता में वाराणसी, गोरखपुर, गाजीपुर और मऊ के 45 पहलवानों ने दमखम का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनार्दन राम, डा. राकेश तिवारी, भानूप्रकाश राठी, रमेश यादव, मुन्द्रिका चौहान, रामचंद्र पहलवान, रामाश्रय चौहान, मैनेजर पहलवान, रामकेर पहलवान, योगेश पांडेय आदि मौजूद थे। संचालन प्रधान नंदलाल पहलवान ने किया। रेफरी की भूमिका जगधारी पहलवान एवं विरेंद्र मिश्रा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed