फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sports: Ayush, Aniruddh, Satyam, and Shreya won the title.

खेल: आयुष, अनिरुद्ध, सत्यम, श्रेया ने जीता खिताब

Mon, 06 Jul 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sports: Ayush, Aniruddh, Satyam, and Shreya won the title.
गाज़ीपुर। राष्ट्रीय बैडमिंटन दिवस के अवसर पर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन रविवार की शाम को शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम के इंडोर हॉल में किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में जिले भर के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अंडर-13 जूनियर बालकों के एकल मुकाबले में आयुष बिंद ने रोमांचक मैच में आयुष यादव को 15-17, 18-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि अंडर-17 के एकल वर्ग में अनिरुद्ध यादव ने सत्यम मौर्य को 15-13, 17-15 से तथा बालकों के अंडर-17 युगल वर्ग में सत्यम और रुद्रा की जोड़ी ने फरहान और अजीज की जोड़ी को सीधे सेटों में 15-10, 15-8 से हराया। बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में श्रेया ने रोहिणी यादव को 15-13, 15-12 और मिश्रित युगल में अनिरुद्ध और श्रेया की जोड़ी ने अंश और आकांक्षा की जोड़ी को 15-10, 15-9 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम विनोद जोशी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। चैंपियनशिप के मुख्य प्रायोजक डॉ. सुनील यादव और डॉ. अर्चना यादव रहे। इस अवसर पर योगेंद्र कुमार, डॉ. विजेंद्र सिंह, राजेश अग्रहरि, प्रो. गोपाल यादव, अर्पित श्रीवास्तव, अमित अग्रहरि, त्रिभुवन, गौरव जायसवाल, संतोष पटेल, बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला बैडमिंटन संघ के सचिव संतोष कुमार वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed