फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Speeding uncontrolled truck entered the house, damaged

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक मकान में घुसा, क्षतिग्रस्त

Sat, 19 Mar 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Speeding uncontrolled truck entered the house, damaged
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक बृहस्पतिवार की देर शाम सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गया। संयोग रहा कि घटना के समय पीड़ित नंदजी सिंह के परिवार के लोग मकान के दूसरे हिस्से में मौजूद थे। बाउंड्री, कमरा और शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

चालक बालू उतारकर ट्रक लेकर बिहार के तरफ जा रहा था। ग्रामीणों ने चालक और खलासी को पकड़ कर मारना पीटना शुरू कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ताड़ीघाट बारा मुख्य मार्ग पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कई बार उच्च अधिकारियों हो और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से आबादी वाले क्षेत्र में ब्रेकर बनाने की मांग की गई है, लेकिन पांच साल बीतने के बावजूद अभी तक एक भी ब्रेकर नहीं बनाया जा सका। बीते एक महीने के अंदर ही यहां करीब दर्जन भर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें सात लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed