{"_id":"6249e4e293ff7d0b9d0c9023","slug":"speed-trial-will-be-held-on-phephna-karimuddinpur-rail-section-ghazipur-news-vns646450252","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेफना-करीमुद्दीनपुर रेलखंड पर होगा स्पीड ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेफना-करीमुद्दीनपुर रेलखंड पर होगा स्पीड ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। फेफना-करीमुद्दीनपुर रेलखंड के दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य होने के बाद सोमवार को अधिकारियों का निरीक्षण होगा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के अंतर्गत 21 किमी लंबी इस रेल खंड पर
स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। उत्तर पूर्वी सर्किल के रेल संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान संरक्षा निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय समेत निर्माण संगठन एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान पहली बार नये ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नये ओवरहेड ट्रैक्शन पर हाई टेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी। रेलवे की तरफ से क्षेत्रीय जनता को चेतावनी दी गई है कि वे रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें। इस दौरान इस दोहरीकृत सह विद्युतीकृत रेल पथ पर न जाएं और न ही अपने बच्चों या अपने पशुओं को ट्रैक पर जाने दें।