{"_id":"5f049f8f8ebc3e42b4103bff","slug":"special-secretary-directed-to-increase-sampling-ghazipur-news-vns5345024193","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सचिव ने सैंपलिंग बढ़ाने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सचिव ने सैंपलिंग बढ़ाने का दिया निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। उ.प्र. शासन के विशेष सचिव अरविंद कुमार पांडेय ने मंगलवार को कोविड हास्पिटल एवं राजकीय महिला चिकित्सालय मुहम्मदाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान सैंपलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया।
विशेष सचिव एवं नोडल अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने मुहम्मदाबाद पहुंच कर कोविड-19 की तैयारियों एवं सैंपलिंग की जानकारी लिया। पुराने हास्पिटल में कल हुई सैंपलिंग के बारे में पूछा। इस पर सीएचसी के अधीक्षक डा. आशीष राय ने बताया कि कल मुहम्मदाबाद में 63 लोगों की सैंपलिंग लेकर जांच के लिए भेजा गया है। श्री पांडेय ने अधीक्षक को निर्देश दिया कि उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद का सहयोग लेकर सैंपलिंग की संख्या बढ़ाई जाए। इसके अलावा उन्होंने पल्स आफ मीटर की जानकारी प्राप्त किया और कहा कि सेनेटाइजर एवं मास्क की व्यवस्था और उसका प्रयोग अनिवार्य रुप से किया जाए। विशेष सचिव एवंनोडल अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय जो पूर्व में गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी भी रह चुके हैं ने राजकीय महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और वहां भी पल्स आफ मीटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद हास्पिटल में स्थापित टीबी यूनिट को देखा और उसके संबंध में जानकारी हासिल किया। हास्पिटल की व्यवस्था पर संतोष जताया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डा. डीपी सिन्हा, डा. आकाश यादव आदि उपस्थित थे।