फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Special communicable disease control campaign will run in the district

जनपद में चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Special communicable disease control campaign will run in the district
गाजीपुर। जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगा। इसके साथ ही 18 अक्टूबर से एक नवंबर तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा में क्षेत्र की आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें उन्हें अभियान के तहत गृह भ्रमण के दौरान अपनाई जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. अभिनव सिंह ने बताया कि गृह भ्रमण के दौरान उन्हें क्षेत्र में बुखार के रोगियों की सूची तैयार करनी है। इसके अलावा आईएलआई (इन्फ्लूएंजा लाइक इनलेस) रोगियों की सूची के साथ ही क्षय रोग के लक्षण वाले व्यक्तियों की सूची एवं कुपोषित बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें संबंधित विभाग को उपलब्ध कराना है। ब्लाक सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (बीसीपीएम) प्रमोद कुमार ने साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जलभराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर जानकारी दी। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर बीपीएम अभिषेक एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव के साथ ही ऑपरेटर विशाल राय और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed