फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Special campaign will run in the district tomorrow, 36 samples of food items will be taken

जिले में कल चलेगा विशेष अभियान, लिए जाएंगे खाद्य पदार्थों के 36 नमूने

Sat, 13 Feb 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Special campaign will run in the district tomorrow, 36 samples of food items will be taken
गाजीपुर। खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से जिले में 15 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत दूध, खोवा, घी, सरसों तेल, आटा एवं ब्लेडेंड एडिबल आयल के नमूने लिए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम की ओर से कुल 36 नमूने लिए जाएंगे। शासन की ओर से मिले निर्देश के बाद विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी अजीत मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सोमवार को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया। दूध, खोवा, घी, सरसों तेल, आटा, ब्लेडेंड एडिबल आयल के नमूने लिए जाएंगे। इन नमूने को मंडलीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आए दिन मिलावट खोरी की मिल रही शिकायत को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है, जिससे मिलावट खोरों पर शिकंजा कसा जा सके। इस अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed