फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP takes out candle march in the city to demand justice for the deceased victim

मृत पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सपा ने शहर में निकाला कैंडल मार्च

Tue, 29 Sep 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
SP takes out candle march in the city to demand justice for the deceased victim
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में हैवानियत की शिकार हाथरस जिले के चंदपा थाने की एक निवासी की जघन्य हत्या के विरोध में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मृत पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय समता भवन से महुआबाग चौराहे तक मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला गया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने जघन्य हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना दिल दहला देने वाली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। आए दिन बलात्कार और दुष्कर्म की घटनाएं घटित हो रही है। बहू-बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। पूरा प्रदेश बहू-बेटियों के चीत्कार से गूंज रहा है। योगी सरकार बहू-बेटियों को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग किया। कैंडल मार्च में रामवृक्ष यादव, राजेश कुशवाहा, अशोक बिंद, सत्येंद्र यादव सत्या, अरुण कुमार श्रीवास्तव, आशा यादव, विभा पाल, संगीता यादव, रीना यादव, अमित ठाकुर, कमलेश यादव, सदानंद कनौजिया, चंदन यादव, भानू यादव, दिनेश यादव, अनिल यादव, छन्नू यादव, आरिफ खान, राकेश यादव, अतीक राईनी, रामाशीष, लल्लन राम, विनोद पाल, दिनेश यादव, गोपालजी श्रीवास्तव, सुखपाल यादव, असलम खां, संदीप यादव, अश्विनी यादव, अभिनव सिंह, विनोद यादव, राजकिशोर यादव, बृजकिशोर यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed