फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP suspended Shadiabad in-charge inspector

एसपी ने शादियाबाद प्रभारी निरीक्षक को किया निलंबित

Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
SP suspended Shadiabad in-charge inspector
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से आरोपी युवक द्वारा झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले को गंभीरता से नहीं लेने और तत्काल विधिक कार्रवाई नहीं करने पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच बैठा दी है। बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

एक गांव की किशोरी द्वारा पुलिस को अवगत कराया कि आरोपी युवक दीपक यादव उससे फोन पर बात करता था और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता बीते 25 अप्रैल को प्रार्थना पत्र लेकर थाने में प्रस्तुत हुई, लेकिन प्रार्थना पत्र पर प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श ने विधिक कार्रवाई नहीं की। पीड़िता दो दिनों तक थाने में अनावश्यक रूप बैठी रही। प्रभारी निरीक्षक ने पीड़िता के प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया और दो दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। जानकारी होने पर मामले को एसपी रामबदन सिंह ने गंभीरता से लिया और प्रभारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने और पद के दायित्वों का निर्वहन सही ढंग से न किए जाने पर कार्रवाई की गई। इस संबंध में एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि शादियाबाद प्रभारी निरीक्षक सलील स्वरूप आदर्श द्वारा कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने और पद के दायित्यों को निर्वहन सही ढंग से नहीं किया गया है। इस पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed