फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP state president handed over a check of one lakh to a cattle breeder

Ghazipur News: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पशुपालक को सौंपा एक लाख का चेक

Wed, 16 Jul 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP state president handed over a check of one lakh to a cattle breeder
औड़िहार। हसनपुर डगरा के पास बीते दिनों रमेश पाल की 70 से 80 भेड़ों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सरकार की तरफ से कोई मुआवजा न मिलने पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर एक लाख की धनराशि का चेक देने मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पशुपालक रमेश पाल के घर पहुंचे। एक लाख का चेक पीड़ित पशुपालक को सौंपा। इधर वापस आते समय काफिले में शामिल प्रदेश सचिव ख़ेदन यादव के वाहन पर कुछ मनबढ़ों ने पत्थरों से फेंक दिया। इस मौके पर रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, नन्हकू यादव, सुधीर यादव, डाॅ. सीमा यादव, अभिषेक कुशवाहा अमित ठाकुर सुजीत कुमार लल्लन राम जितेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

काफिले में चल रहे सपा के प्रदेश सचिव खेदन यादव ने बताया कि उनकी दो गाड़ियां थीं, जिस गाड़ी पर पत्थर फेंका गया, उसमें उनका भतीजा कृष्ण यादव था। इस पत्थरबाजी कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कोतवाल को इस संबंध में तहरीर दी जाएगी। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं, सपा जिलाध्य़क्ष गोपाल यादव ने कहा कि ऐसी कोई घटना काफिले के दौरान नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed