फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP rural inspected the police station

एसपी ग्रामीण ने थाने का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP rural inspected the police station
एसपी ग्रामीण आरडी चौरसिया ने बृहस्पतिवार की देर शाम स्थानीय थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभिलेखों, मालखाना, भोजनालय परिसर, महिला और पुरुष आरक्षी बैरकों को देखा। साथ ही विधानसभा चुनाव में सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। कहा, इनामिया, हिस्ट्रीशीटर और अराजकतत्वों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने कहा कि इसमें किसी तरह की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से उनके बीट वार गांवों और अराजकतत्वों के बारे में जानकारी ली। निर्देशित किया कि समय- समय पर वाहन चेकिंग संदिग्ध लोगों की धरपकड़ और निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाएं। चुनाव को लेकर उन्होंने थाना क्षेत्र के सीमावर्ती प्वाइंटों का निरीक्षण कर चुनाव के दिन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श, उपनिरीक्षक दिग्विजय नाथ तिवारी, उपनिरीक्षक प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक कौशलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed