{"_id":"60f06bc78ebc3e5468256f96","slug":"sp-people-shouted-against-the-state-government-ghazipur-news-vns600637192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाजनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाजनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भरी हुंकार
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिले की सात तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। इस दौरान राज्यपाल को संबोंधित 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन तहसीलदार या अन्य अधिकारियों को सौंपा। सदर तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडे पार्क में धरना दिया। प्रदर्शन में सपा नेताओं ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, पेट्रो एवं खाद्य पदार्थों के दामों की बढ़ोत्तरी, तीनों कृषि कानून, एमएसपी, प्रदेश में किसानों का गन्ना का बकाया, बेरोजगारी और महिला अपराध संबंधी मुद्दों को उठाया। जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार को आम आवाम विरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार का जनता के बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना देना नहीं है । यह केवल जनता का भावनात्मक शोषण कर रही है। विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के चुनाव में जिस तरह से धांधली, भ्रष्टाचार, मतों की लूट , सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग और कालेधन का इस्तेमाल किया गया। यह भाजपा सरकार की ओर से लोकतंत्र की हत्या है। पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने भाजपा सरकार को संविधान और लोकतंत्र विरोधी बताया। धरना-प्रदर्शन में विजय यादव, सुदर्शन यादव, राजेश कुशवाहा, डॉ नन्हकू यादव, तहसीन अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मुहम्मदाबाद : सपा कार्यकर्ता वकील बाड़ी मुहम्मदाबाद से जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। जिला सहकारी बैक के पूर्व अध्यक्ष रामधारी सिंह यादव ने कहा कि जनता प्रदेश सरकार से छुटकारा पाने के लिए 2022 मे होने वाले विधान सभा चुनाव का इंतजार कर रही है। इस दौरान हरिनारायण यादव, चंद्रमा यादव, ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी रहे उत्सव राय, रामकृत सिंह यादव मौजूद रहे। संचालन नगर अध्यक्ष शाहिद खान ने किया। जमानियां : तहसील पर विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार घनश्याम को सौंपा। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर पंचायत भवन और शौचालय बनाया जा रहा है। कहा कि कोरोना काल की वजह से यह धरना प्रदर्शन संकेत मात्र है, इससे बड़ा धरना-प्रदर्शन अक्टूबर में किया जायेगा। सेवराई : तहसील पर प्रदर्शन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव एवं संचालन मन्नू सिंह ने किया। इस दौरान कलाम खान, मजहर, औरंगजेब खान, सन्तोष कुशवाहा, विपुल सिंह, सरफुद्दीन, आजाद खान, तैसिफ खान मौजूद रहे।
सैदपुर : तहसील पर सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दिनेश कुमार को सौंपा गया। इस दौरान विधायक सुभाष पासी, रीना पासी, ब्लाक प्रमुख हीरा यादव, राहुल यादव, सुनील यादव, कमलेश यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कासिमाबाद : जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष जयहिन्द सिंह यादव और पूर्व विधायक कालीचरण राजभर ने प्रदर्शन में कहा कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। इस दौरान एसडीएम भारत भार्गव को ज्ञापन सौंपा गया। जखनियां : सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव, पूर्व विधायक सुब्बा राम एवं पूर्व प्रत्याशी गरीब राम की अगुवाई में तहसील के गेट पर प्रदर्शन के बाद बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।