फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP inspected the Bihar-Ballia border, gave instructions

बिहार- बलिया बार्डर का एसपी ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश

Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
SP inspected the Bihar-Ballia border, gave instructions
भांवरकोल थाना क्षेत्र से सटे बलिया जिले की सीमा पर निरीक्षण करते एसपी रामबदन सिंह। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को बिहार-बलिया सीमा पर कोटवां नारायनपुर के साथ परियां और वीरपुर गंगा घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। वहीं पुलिस ने अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ कासिमाबाद और बहादुरगंज में रूट मार्च किया और भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

भांवरकोल: एसपी ने बिहार-बलिया बार्डर स्थित कोटवां नारायनपुर, परियां गंगा घाट, वीरपुर गंगा घाट के अलावा बार्डर से सटे विभिन्न गांवों और क्षेत्रों के साथ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान बार्डर पर बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाने और बार्डर के दोनों तरफ से आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखने के अलावा किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कासिमाबाद : एसडीएम कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने कस्बा के साथ कोतवाली क्षेत्र में रूट मार्च किया। विधानसभा चुनाव एवं कोरोना के संक्रमण के दृष्टिगत शांति व्यवस्था कायम रखने एवं आचार संहिता पालन कराने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन पालन करने के लिए लोगों को संदेश भी दिया। रूट मार्च कासिमाबाद कोतवाली से शुरू होकर चौक, पुरानी बाजार, ब्लॉक मुख्यालय, सोनबरसा, कुतुबपुर, बरौड़ा, सिधाघरघाट सहित नगर पंचायत बहादुरगंज का भ्रमण किया। इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने और किसी प्रकार की समस्या होने पर उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को देने का निर्देश दिया। इस दौरान सीओ आनंद मोहन शाही, थानाध्यक्ष रामाश्रय, बहादुरगंज चौकी इंचार्ज सुनील कुमार दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन

बहादुररगंज : भयमुक्त माहौल में आगामी विधान सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर आईटीबीपी जवानों के साथ स्थानीय पुलिसकर्मियों ने नगर में रूट मार्च किया। स्थानीय गांधी मेमोरियल इंटर कालेज तिराहे से मुख्य मार्ग, स्टेट बैंक, मां चंडी धाम, बस स्टैंड, यूनियन बैंक, नई सब्जी मंडी, सदर बाजार, पुलिस चौकी, नगर पंचायत कार्यालय होते हुए पुरानीगंज पूल तक रूट मार्च किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed