फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP demanded the Election Commission to file a case

सपा ने चुनाव आयोग से की मुकदमा दर्ज कराने की मांग

Sun, 23 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
SP demanded the Election Commission to file a case
सपा की रविवार को पार्टी कार्यालय समता भवन में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने देश के गृहमंत्री अमित शाह की ओर से चुनाव आचार संहिता एवं कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और मुकदमा दर्ज कराने की मांग निर्वाचन आयोग से की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि कल कैराना में अमित शाह हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बिना मास्क लगाए चुनाव प्रचार कर रहे थे जो चुनाव आचार संहिता एवं कोरोना गाइडलाइन का घोर उल्लंघन है। अगर निर्वाचन आयोग उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करता है तो आयोग की निष्पक्षता संदिग्ध साबित होगी। भाजपा चुनाव आचार संहिता एवं कोरोना गाइडलाइन की आड़ में विरोधी दलों को चुनाव प्रचार से रोककर स्वयं उसका लाभ उठाने का काम कर रही है। बैठक में प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा, आत्मा यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, दिनेश यादव, अखिलेश सिंह, रामयश यादव, रामाशीष यादव, लियाकत अली, आनंद प्रकाश यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed