फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP delegation reached Narwar, gave financial help to the dependents of the deceased and the injured

Ghazipur News: नरवर पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, मृतक आश्रितों व घायलों को दी आर्थिक सहायता

Thu, 29 May 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
SP delegation reached Narwar, gave financial help to the dependents of the deceased and the injured
मरदह। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आजमगढ़ सांसद आजमगढ़ धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में नरवर गांव पहुंचा। मृतक के परिजनों से मिलकर शोक जताया। मृतक आश्रितों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये और घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सरकार द्वारा पीड़ित परिजनों को मदद न देने का अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि सरकार को जान-माल की फिक्र नहीं है।
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस तरह के हादसे की पुनरावृत्ति न हो, सरकार को इस बात का ख्याल रखना होगा और लोगों के जान-माल की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी की तरफ से घटना में मृत छोटेलाल यादव, अमन यादव, गोरख यादव के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये, घायल संतोष यादव, जितेंद्र यादव, अभोरिक यादव के परिजनों को 25- 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी, जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह, जंगीपुर विधायक डाॅ. वीरेंद्र यादव, सदर विधायक जैकिशन साहू, मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed