फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP came in support of nominated member, warned

मनोनीत सभासद के समर्थन में आई सपा, दी चेतावनी

Thu, 13 Oct 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
SP came in support of nominated member, warned
जमानिया के नगर पालिका परिषद के भाजपा मनोनीत सभासद जय प्रकाश गुप्ता के समर्थन में अब सपा ने भी आस्तीन चढ़ा ली है। बृहस्पतिवार को कचहरी स्थित समता भवन पर सपा के सदर विधायक जयकिशन साहू ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जो व्यक्ति गोकशी के खिलाफ आवाज उठाता था, उसे ही स्थानीय पुलिस प्रशासन ने गोकशों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जेल भेज दिया। उन्होंने चेताया कि अगर सभासद को न्याय नहीं मिला तो प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

सदर के सपा विधायक जयकिशन साहू ने कहा कि जमानिया से भाजपा सभासद जयप्रकाश गुप्ता को गोकशी के मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है। वह गोकशी के खिलाफ हमेशा आवाज उठाते रहे। इस मुद्दे पर कई बार प्रशासन को वीडियो साक्ष्य के साथ लिखित प्रार्थना-पत्र भी उन्होंने सौंपा था। प्रशासन ने सभासद को ही उल्टे आरोपी बनाकर जेल भेज दिया। कहा कि मैं भाजपा के जिम्मेदार लोगों से अपील करूंगा की जयप्रकाश गुप्ता के साथ न्याय किया जाय।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि सभासद जयप्रकाश गुप्ता के ऊपर जो भी आरोप लगाए हैं उस सबूत सार्वजनिक करें। प्रशासन 15 दिन बीतने के बाद भी एक भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई है। सपा विधायक ने कहा की जयप्रकाश गुप्ता दूसरे पार्टी के कार्यकर्ता जरूर हैं, लेकिन अपने समाज के हैं। मानवता भी कोई चीज होती है। इस मुद्दे पर मैं उनके साथ हूं। अगर न्याय नहीं मिला तो मैं प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रशासन का पुरजोर विरोध करूंगा। इस अवसर पर दिनेश यादव, चंद्रिका यादव, रामनारायन यादव, अशोक बिंद, गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed