फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SP, BSP, BJP, nothing from the public

सपा-बसपा, भाजपा को जनता से सरोकार नहीं

Sun, 04 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 04 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
SP, BSP, BJP, nothing from the public
शहर के लंका मैरेज हाल में 27 साल यूपी बेहाल बस यात्रा में कार्यकर्ताओ की बैठक करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर साथ में राज्य सङा सांसद प्रमोद तिवारी व अनूसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया - फोटो : gazipur
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने सपने दिखाकर जनता को धोखा दिया है। गैर कांग्रेसी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को गर्त में धकेला है।  ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा के पहुंचने पर राजबब्बर लंका मैदान स्थित सभागार में सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन



 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा-बसपा और भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि इन दलों को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। राज बब्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ मन की बातें करते हैं, उन्हें गरीबों, महिलाओं, नवजवानों, किसानों, छात्रों के दिल की बात नहीं सुनाई दे रही है। चुनाव के दौरान काला धन वापस लाने, महंगाई और नवजवानों को रोजगार देने का वादा जुमला साबित हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश की जनता को इन राजनीतिक दलों से निजात दिलाने के लिए बिगुल फूंक
दिया है।


 राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने जिले के शहीदों को याद करते हुए प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए गैर कांग्रेसी सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि इन 27 वर्षों में सपा-बसपा और भाजपा की सरकारों ने सिर्फ समाज को बांटा है। प्रदेश के विकास के लिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि प्रधानमंत्री आए दिन विदेश यात्रा पर रह रहे हैं। उन्हें अब महंगाई नहीं दिखाई दे रही है। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डा. पीएल पुनिया ने कहा कि विकास के मामले में प्रदेश पिछड़ गया है। प्रदेश का गौरव लौटाने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना जरूरी है।

उन्होंने प्रदेश की सपा एवं केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इनसे जनता का भला होने वाला नहीं है। इस अवसर पर पूर्व सांसद राजाराम पाल, आरए प्रसाद ने भी विचार व्यक्त किया।



इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद का माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सभा में वरिष्ठ नेता राजीव उपाध्याय, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अवधेश राय शास्त्री, जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह, डा. मारकंडेय सिंह, शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, पंकज दुबे, अहमद जमाल जैदी, जनक कुशवाहा, सुनील साहू, अभय नारायण, कुसुम तिवारी, रविकांत राय, राघवेंद्र पाठक, अरविंद किशोर राय, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, नगीना पांडेय सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed