फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   sp and bsp supporters clashed

सपा और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

Sat, 11 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Sat, 11 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के मतगणना परिणाम आने के दौरान बाहर लगे बैरियर पर जीत के जश्न में डूबे सपा और भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे से भीड़ गए। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। इसकी जानकारी होते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा और किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से बैरियर के पास पैरामिलिट्री और पुलिस के जवानों की संख्या बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


 इसके बावजूद भी दोनों दलों के कार्यकर्ता नारेबाजी करने से बाज नहीं आ रहे थे। सभी एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते दिख रहे थे। विधान सभा चुनाव के मतों की गिनती का कार्य जंगीपुर स्थित कृषि मंडी परिसर में कराया जा रहा था। मतगणना के मद्देनजर पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतगणना स्थल के बाहर जहां पुलिस प्रशासन के जवानों ने मोर्चा संभाला था। वहीं पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों ने मतगणना स्थल के अंदर की सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा संभाला था।
विज्ञापन


दोपहर जैसे ही मतगणना के 15वें राउंड से ऊपर की जानकारी हुई तो बाहर खड़े कार्यकर्ता जंगीपुर विस सीट से जीत को लेकर उत्साहित होकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद जैसे ही भाजपा के प्रत्याशियों की जीत का कारवां बढ़ा भाजपा के कार्यकर्ता भी खुशी में नारे बाजी करने लगे। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के नारेबाजी कहासुनी में बदलने के साथ पत्थर बाजी में तब्दील हो गई। बैरियर पर लगे सुरक्षा कर्मियों ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को खदेड़ कर मामला रफा-दफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed