फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sonia Gandhi is the epitome of sacrifice and service: Sunil

सोनिया गांधी त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति : सुनील

Wed, 10 Dec 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi is the epitome of sacrifice and service: Sunil
गाजीपुर। यूपीए चेयरपर्सन एवं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर मंगलवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किए। इसके बाद जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी त्याग और सेवा की प्रतिमूर्ति हैं। सोनिया गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों की मदद करना पार्टी की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। नगर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रविकांत राय, मारकंडेय सिंह, अजय श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, राजीव सिंह, सतीश उपाध्याय, आशुतोष गुप्ता, राशिद आदि उपस्थित रहे। उधर, जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के पातेपुर ग्राम सभा में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने वर्तमान राजनीतिक माहौल पर चिंता व्यक्त की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed