फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Sonam Raghuvanshi three-day transit remand approved team will go to Meghalaya

Sonam Raghuvanshi: तीन दिन ट्रांजिट रिमांड पर रहेगी सोनम, सीजेएम कोर्ट ने दिए निर्देश; मेघालय लेकर जाएगी पुलिस

Mon, 09 Jun 2025 10:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 10:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से सोनम रघुवंशी को पकड़ा गया है। राजा मर्डर केस में पुलिस ने अब तक पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Sonam Raghuvanshi three-day transit remand approved team will go to Meghalaya
पुलिस की गिरफ्त में सोनम रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonam Raghuvanshi News: मेघालय से 23 मई को लापता मध्य प्रदेश के इंदौर की सोनम रघुवंशी 17वें दिन रविवार देररात गाजीपुर में ढाबे पर मिली। पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में कराया, फिर सखी वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। सोनम अपने पति राजा रघुवंशी के साथ मेघालय गई थी। वहां राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। उसका शव दो जून को बरामद किया गया था। तभी से सोनम की तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इंदौर पुलिस की सूचना पर सोनम को बरामद किया गया। इस मामले की जांच मेघालय पुलिस कर रही है। सोमवार की देर रात सोनम को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की है। अब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघालय जा रही है।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, सोमवार की शाम सोनम का भाई गोविंद सहित कुछ परिजन गाजीपुर पहुंच गए। गोविंद ने बहन को निर्दोष बताया और मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि मामले में बहन दोषी हो तो, उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई से हड़कंप

मेघालय पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या कराई है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। अब तक सोनम समेत चार लोग इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए हैं। 

सोनम रघुवंशी गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके से 17 दिन बाद पुलिस को मिली है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पुलिस सोनम को जिला अस्पताल लेकर गई, चेकअप के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है। 

फिलहाल राजा की पत्नी सोनम कुछ नहीं बता रही है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। वह कुछ नहीं बता रही है। मेघालय पुलिस को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed