फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Son of candidate shot at for refusing to distribute money in Ghazipur

गाजीपुर में रकम बांटने से मना करने पर प्रत्याशी के पुत्र को गोली मारी

Thu, 29 Apr 2021 11:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 29 Apr 2021 11:54 AM IST
सार

उग्र लोगों ने पूर्व प्रधान के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को किया आग के हवाले
घायल युवक वाराणसी मे भर्ती, हालत खतरे से बाहर

विज्ञापन
Son of candidate shot at for refusing to distribute money in Ghazipur
आग की हवाले की गई ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार देर रात अनुसूचित बस्ती में वोट के लिए मतदाताओं को रकम बांटने को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बीच एक पक्ष की ओर से पांच राउंड फायरिंग करने के साथ प्रत्याशी पुत्र को गोली मार दी गई। घटना से आक्रोशित बस्ती के लोगों ने पूर्व प्रधान के घर के बाहर खड़ी स्कार्पियों एवं ट्रैक्टर-ट्राली को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। जहां डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान मनोज सिंह द्वारा महिला प्रत्याशी के समर्थन में गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में पैसा बांटा जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही दूसरे प्रधान पद की महिला प्रत्याशी का पुत्र सुखबीर (28) पहुंचा और पैसा बांटने का विरोध करने लगा। इस बात को लेकर पैसा बांट रहे लोगों की ओर से पांच राउंड हवाई फायरिंग करने के साथ युवक को लक्ष्य कर गोली मार दी गई। जिससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस वारदात से आक्रोशित बस्ती के ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान के घर पर धावा बोलकर बाहर खड़े स्कार्पियों एवं ट्रैक्टर-ट्राली को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों को देख पूर्व प्रधान परिजनों के साथ घर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराने में जुट गई। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि गांव मे तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पूर्व प्रधान मनोज सिंह द्वारा युवक को गोली मारी गई है। युवक का वाराणसी में उपचार चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed