{"_id":"608a51128ebc3e591d014887","slug":"son-of-candidate-shot-at-for-refusing-to-distribute-money-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में रकम बांटने से मना करने पर प्रत्याशी के पुत्र को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में रकम बांटने से मना करने पर प्रत्याशी के पुत्र को गोली मारी
Thu, 29 Apr 2021 11:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:54 AM IST
सार
उग्र लोगों ने पूर्व प्रधान के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को किया आग के हवाले
घायल युवक वाराणसी मे भर्ती, हालत खतरे से बाहर
विज्ञापन
आग की हवाले की गई ट्रैक्टर ट्राली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार देर रात अनुसूचित बस्ती में वोट के लिए मतदाताओं को रकम बांटने को लेकर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बीच एक पक्ष की ओर से पांच राउंड फायरिंग करने के साथ प्रत्याशी पुत्र को गोली मार दी गई। घटना से आक्रोशित बस्ती के लोगों ने पूर्व प्रधान के घर के बाहर खड़ी स्कार्पियों एवं ट्रैक्टर-ट्राली को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए सीएचसी ले गई। जहां डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स गांव में तैनात कर दी गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधान मनोज सिंह द्वारा महिला प्रत्याशी के समर्थन में गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती में पैसा बांटा जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही दूसरे प्रधान पद की महिला प्रत्याशी का पुत्र सुखबीर (28) पहुंचा और पैसा बांटने का विरोध करने लगा। इस बात को लेकर पैसा बांट रहे लोगों की ओर से पांच राउंड हवाई फायरिंग करने के साथ युवक को लक्ष्य कर गोली मार दी गई। जिससे युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस वारदात से आक्रोशित बस्ती के ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान के घर पर धावा बोलकर बाहर खड़े स्कार्पियों एवं ट्रैक्टर-ट्राली को आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित लोगों को देख पूर्व प्रधान परिजनों के साथ घर छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराने में जुट गई। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि गांव मे तनाव को देखते हुए पीएसी और पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पूर्व प्रधान मनोज सिंह द्वारा युवक को गोली मारी गई है। युवक का वाराणसी में उपचार चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।