{"_id":"603f86998059a27e544d5949","slug":"son-killed-father-by-hitting-him-with-sticks-in-family-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: संपत्ति विवाद में पिता की हत्या, वारदात के बाद बेटा फरार, बहू हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: संपत्ति विवाद में पिता की हत्या, वारदात के बाद बेटा फरार, बहू हिरासत में
Thu, 04 Mar 2021 12:21 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
थाने के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फूली गांव में पारिवारिक विवाद में बुधवार की शाम चार बजे पुत्र ने पिता को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
गांव निवासी शहमीर अंसारी (50) घर पर ही मौजूद थे। भदोही की किसी कालीन कंपनी में काम कर रहा उनका बड़ा पुत्र अजहर अंसारी पत्नी के साथ पहुंचा और प्रापर्टी में बंटवारे को लेकर पिता शहमीर अंसारी से कहासुनी करने लगा। पिता-पुत्र की बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साए पुत्र ने लाठी से पिता के सिर पर दो बार प्रहार कर दिया। चोट लगने से शहमीर अंसारी लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़े।
विज्ञापन
इधर, महिलाओं के शोर मचाने पर जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते हत्यारोपी पुत्र वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
साथ ही मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।