फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Son-in-law commits suicide by hanging himself at in-laws' house.

Ghazipur News: ससुराल में फंदा लगाकर दामाद ने की खुदकुशी

Tue, 23 Jun 2026 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law commits suicide by hanging himself at in-laws' house.
मृतक ओमप्रकाश राजभर की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
बहादुरगंज। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो स्थित ससुराल आए दामाद ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार की शाम फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। वह एक महीने पहले सूरत से आया था।
विज्ञापन

कासिमाबाद कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बहादुरगंज कस्बा के वार्ड नंबर दो निवासी रमिता देवी ने तहरीर देकर बताया कि दामाद आजमगढ़ के जीयनपुर थाना के उमरहुआ तालेपुर निवासी ओमप्रकाश राजभर (35) ने कमरे की छत पर लगे करकट की पाइप से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कमरे के पास पहुंची पुत्री सरस्वती ने फंदे पर झुलता देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों को बुलाकर जबतक उन्हें फंदे से नीचे उतारा जाता उनकी मौत हो गई थी। वह सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते थे, करीब एक महीने पहले ही ससुराल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed