{"_id":"6130c94e8ebc3e74d2151f3c","slug":"somewhere-foundation-is-made-only-tin-shed-eclipse-on-plant-ghazipur-news-vns609240137","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं फाउंडेशन तो कहीं सिर्फ टिन शेड ही बना, प्लांट पर ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं फाउंडेशन तो कहीं सिर्फ टिन शेड ही बना, प्लांट पर ग्रहण
सीएचसी भदौरा स्थित ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
- फोटो : GHAZIPUR
Link Copied
गाजीपुर। जिले में महिला अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी पर स्थापित होने वाले ऑक्सीजन प्लांट का दावा खोखला साबित हो रहा है। कहीं फाउंडेशन तो कहीं सिर्फ टिनशेड ही बन सका है। जिला महिला अस्पताल में एक पखवारा बीत जाने के बाद भी वार्ड में ऑक्सीजन पाइप लाइन तक नहीं पहुंचाई जा सकी है। कोरोना की दूसरी लहर ने बीते मार्च और अप्रैल माह में जिले को ऐसे अपनी चपेट में लिया था कि लोगों को प्राण वायु के लिए काफी जदोजहद करनी पड़ी थी। ऐसे में सितंबर माह में तीसरी लहर के आने की संभावना को देखते हुए जिला महिला अस्पताल, मुहम्मदाबाद सीएचसी, सैदपुर सीएचसी, मनिहारी सीएचसी, भदौरा सीएचसी और बरुइन सीएचसी में प्लांट स्थापित करने की कवायद बीते मई माह से शुरु हो गई थी, जिसे अगस्त तक पूर्ण होना था। जबकि स्थिति यह है कि मुहम्मदाबाद सीएचसी में टिन शेड तो दूर फाउंडेशन बनाकर छोड़ दिया गया है। वहीं भदौरा में टिन शेड बनाकर एक कक्ष ही अब तक बन सका है। वहीं जिला महिला अस्पताल में प्लांट तो स्थापित करा दिया गया है, लेकिन अब तक पाइन लाइन बिछाई नहीं जा सकी है। कमोवेश यही हाल सैदपुर, मनिहारी सहित अन्य सीएचसी का भी है। सीएमओ डा. हरगोविंद सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य को कई कार्यदायी संस्था को पूर्व सीएमओ ने दिया था। नतीजा यह है कि यह अब तक यह तैयार नहीं हो सका। कार्यदायी संस्था से बात की जा रही है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।