फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Somebody called the family members and some walked on foot

किसी ने बुलाए घरवाले तो कोई चल पड़ा पैदल

Mon, 20 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Somebody called the family members and some walked on foot
सुबह से ही यात्री वाहन संचालन की बाट जोहते दिखाई पड़े। कभी एक स्टैंड तो कभी किसी सवारी वाहनों को देख सड़क के तरफ दौड़ पड़ते थे, लेकिन मायूसी ही हाथ लग रही थी। किसी को वाराणसी, सैदपुर, प्रयागराज तो किसी को दूर की यात्रा के लिए ट्रेन और बस अन्य जनपदों से पकड़ने की चिंता सता रही थी। सुबह 6 बजे से कोई परिवार के साथ स्टैंड के पास स्थित दुकानों पर बैठकर वाहनों के आवागमन शुरू होने का इंतजार करते दिखाई पड़ रहे थे। इधर गैर प्रांतों से लंबी दूरी तय कर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्री स्टेशन परिसर में संसाधन नहीं होने पर चिलचिलाती धूप में ही पैदल आवागमन करने को विवश दिखाई पड़े। वहीं सुरक्षा दृष्टिकोण से तैनात पुलिस कर्मियों, अधिकारियों एवं बैरिकेडिंग जैसी सतर्कता को देख जल्द से जल्द घर पहुंचने के लिए परेशान थे।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना का विरोध और बवाल के साथ भारत बंद के आह्वान को देखते हुए सरकारी और निजी बसों का संचालन पूरी तरह बंद था। वहीं कई दिनों से पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त चल रही है। वहीं इन सब बातों से अंजान यात्री सुबह घर से निकले और गतंव्य तक पहुंचने के लिए रोडवेज पहुंचे। वहां बसों का संचालन न होने से निजी बस स्टैंडों पर पहुंचे तो पता चला कि वाराणसी, बलिया, रसड़ा और मऊ जाने के लिए कोई संसाधन नहीं है। यहीं नहीं जिले में भी आवागमन करने के लिए सवारी वाहनों का संचालन न होने से आटो और अन्य छोटे वाहन चालकों को अधिक धनराशि का भुगतान कर आवागमन करते दिखाई पड़े। सबसे अधिक परेशानी का सामना परिवार के साथ आवागमन करने वाले लोगों को उठानी पड़ी। उनके समझ में ही नहीं आ रहा था कि वह कैसे आगे का सफर शुरू करें। उनकी निगाहें सवारी वाहनों के आने पर रुक जाती थी। काफी देर इंतजार करने के बाद कुछ यात्री परिजनों को बुलाकर अपने निजी साधनों से घर वापस हो गए। सुबह से लेकर शाम तीन बजे तक लोग आवागमन के लिए परेशान दिखाई पड़े। तीन बजे के बाद जनपद का बार्डर खुलने के बाद वाहनों का जहां आवागमन शुरू हुआ तो राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वाराणसी जाने के लिए किसी तरह तो लंका बस स्टैंड पहुंचा। करीब चार घंटे हो गए, लेकिन यहां से बस का संचालन कब होगा। इसको लेकर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। अब समझ में नहीं आ रहा है, क्या किया जाए।- शिव जोगी शर्मा, दिलदारनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की बस वाराणसी से पकड़नी है। एक शाम में चार बजे तो शाम सात बजे हैं। यहां ही दो बज चुका है। अब लग रहा है कि बस नहीं मिल पाएगी। किसी तरह तो अविसहन से यहां आया हूं, लेकिन यहां भी वाहनों का संचालन ठप है।- बिहारी, अविसहन।
सैदपुर घर जाना है। बिरनो किसी काम से आई थी। वहां से काफी इंतजार करने के बाद तो आटो से रौजा और फिर लंका पहुंची। करीब तीन घंटा हो गया इंतजार करते, लेकिन अब-तक कोई सवारी वाहन नहीं मिल सका है।- लीला देवी, सैदपुर

पीजी कालेज टेरी में बीफार्मा की परीक्षा थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद घर जाने के लिए सीधे लंका बस स्टैंड पर आया, लेकिन बस का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में अब घर पहुंचने के लिए समस्या खड़ी हो गई है।- आशीष पटेल, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed