फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Soldier could not recognize the signal cartridge, SP Bifre

सिग्नल कारतूस नहीं पहचान पाए सिपाही, एसपी बिफरे

Thu, 05 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Soldier could not recognize the signal cartridge, SP Bifre
खानपुर। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बृहस्पतिवार को स्थानीय थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। एसपी ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात और थाना परिसर के साथ बैरक का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सिपाहियों द्वारा एसएलआर नहीं खोल पाने से एसपी ने असलहों के सर्विसिंग पर नाराजगी जताई। कारतूस के रखरखाव और अनदेखी पर नाराज हुए। रात्रिकालीन आकस्मिक स्थिति में पहचान बताने वाले सिग्नल कारतूस न पहचानने पर सभी को फटकार लगाई। महिला हेल्प डेस्क से जानकारी लेकर फरियादियों से फोन पर वार्ता कर फीड बैक लिया। रजिस्टर के रखरखाव में भारी लापरवाही पर जमकर फटकार भी लगाई। प्रिंटर मशीन का स्कैनर खराब होने से कई महीनों से अभिलेख का रिकार्ड न रखने पर और आधे अधूरे रजिस्टर के खानापूर्ति पर कार्यालय के सभी कर्मचारियों को डांट लगाई। थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी से थाने के विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया। इस मौके पर सीओ सैदपुर बलिराम प्रसाद, सिधौना चौकी इंचार्ज सुनील तिवारी, मौधा चौकी इंचार्ज आशुुतोष शुक्ला सहित सभी दरोगा और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed