फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   social ditancing

रेलवे स्टेशनों पर नहीं दिख रहा है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Fri, 02 Apr 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
social ditancing
शहर के सिटी रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क के खड़े यात्री। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद सार्वजनिक जगहों पर पहुंचने वाले लोग इससे बचाव को लेकर जागरूक नहीं दिख रहे हैं। इसका नजारा शुक्रवार को सिटी रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया। यहां आरक्षण केंद्र से लेकर टिकट खिड़की और प्लेटफॉर्मों पर कोरोना से बचाव को लेकर लोगों में जागरूकता नहीं दिखी। गाजीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए यात्रियों का आवागमन जारी है। प्रयागराज, लखनऊ, नई दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि शहरों के बीच ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। ट्रेन के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो यात्री कर रहे हैं, लेकिन प्लेटफॉर्म पर स्थिति अनियंत्रित दिखी। हालत यह रही कि टिकट लेने के लिए यात्रियों के बीच न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता दिखा ना ही मास्क का प्रयोग। यही स्थिति आरक्षण केंद्र की भी रही। चौंकाने वाली बात यह है कि यात्रियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रति जागरूक करने के लिए रेल प्रशासन की ओर से कारगल पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed