फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   So far, 49 dengue patients have been found in the district.

Ghazipur News: जिले में डेंगू के अब तक 49 मरीज मिले

Sun, 26 Oct 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
So far, 49 dengue patients have been found in the district.
गाजीपुर। जनपद में डेंगू की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में 23 सितंबर से 13 अक्तूबर तक लिए गए सैंपलों की एलीजा विधि से जांच रिपोर्ट के अनुसार कुल 18 मरीज डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 13 मरीज अन्य प्रांतों और जनपदों से आए थे, जो उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.आनंद मिश्रा ने बताया कि बाहरी मरीजों में पंजाब से 2, महाराष्ट्र से 3, गुजरात से 2, जबकि हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु, दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी से एक-एक मरीज शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज में सभी मरीजों का समुचित इलाज कर उन्हें स्वस्थ कर दिया गया है। बताया कि अब तक कुल 49 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें कई ऐसे हैं जो अन्य प्रांतों से उपचार के लिए आए थे। संबंधित जनपदों और राज्यों को इन मरीजों की जानकारी राज्य मुख्यालय के माध्यम से भेजी जा रही है, जिसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या में और कमी आने की संभावना है। बताया कि वर्षवार आंकड़ों के अनुसार, 2021 में 67, 2022 में 65, 2023 में 237 और 2024 में 65 मरीज 24 अक्टूबर तक दर्ज किए गए थे। इस तुलना में 2025 में डेंगू की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed