{"_id":"68d8348af77ce27d29029144","slug":"so-far-173-have-registered-for-paddy-procurement-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-139877-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: धान खरीद के लिए अब तक 173 ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: धान खरीद के लिए अब तक 173 ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में 153 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद की जानी है। इसके लिए अब तक 173 किसानों ने पंजीकरण कराया है। बीते वर्ष 36445 किसानों ने विभिन्न क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री की थी। पिछले साल 51 मिलों की ओर से कार्य किया गया था। इस वर्ष 49 मिलों का सत्यापन हो गया है। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। यह जानकारी शनिवार को आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में धान खरीद की तैयारियों के संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में डीएफएमओ अनुराग पांडेय ने दी।
उन्होंने बताया कि धान खरीद के लिए जिले में विपणन शाखा के 38, पीसीएफ के 22, पीसीयू के 71, यूपीएसएस के 13, मंडी समिति के 8 एवं भारतीय खाद्य निगम का 1 सहित कुल 153 क्रय केंद्र अनुमोदित हैं। धान की बिक्री के लिए पंजीकरण शुरु है। ज्यादा से ज्यादा किसान पंजीकरण कराएं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 49 मिलों का सत्यापन हो गया है। सभी केंद्रों पर हैंडलिंग एवं परिवहन ठेकेदारों की तैनाती ई-टेंडर के माध्यम से पूरा हो गई है। इस वर्ष धान बिक्री के लिए 173 किसानों ने पंजीयन कराया है। केेंद्रों की जियो टैगिंग एवं किसान पंजीकरण की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली है। उन्होंने सभी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी एवं विपणन निरीक्षकों को किसानों से संपर्क कर तेजी से पंजीयन कराने के लिए निर्देश दिया।
कहा कि केंद्र पर खरीद के लिए उपकरण का परीक्षण कर आवश्यकता-मरम्मत की आकलन रिपोर्ट कार्यालय में शीघ्र उपलब्ध कराएं। बैठक में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सदर हेमंत सिंह, जखनिया के एडी त्रिपाठी, मुहम्मदाबाद के संजय गौतम, जमानिया के सत्यप्रकाश राय और सैदपुर के रमेश यादव आदि उपस्थित थे।