{"_id":"69543512bf7d9cbf6003417e","slug":"snake-bites-innocent-brother-and-sister-while-they-were-sleeping-both-die-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-144754-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सोते समय मासूम भाई-बहन को सांप ने डसा, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सोते समय मासूम भाई-बहन को सांप ने डसा, दोनों की मौत
विज्ञापन
मुहम्मदपुर कुसुम गांव में सर्पदंश में मृतका अन्यया यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
कासिमाबाद/सिधागरघाट। क्षेत्र के मुहम्मदपुर कुसुम में सोमवार की रात सोते समय शिवांश (3) और उसकी बहन अनन्या यादव (6) को सांप ने डस लिया। इससे मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। करीब दो साल से प्रिया यादव दोनों संतानों के साथ अपने मायके में रह रही थी। मऊ जनपद के हलधर थाना क्षेत्र के बड़या गांव से आए परिजन शव लेकर चले गए। मंगलवार को घाघरा नदी के तुर्तीपार घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
मोहम्मदपुर कुसुम गांव निवासी झूरी यादव ने बताया कि बेटी प्रिया यादव अपने दो बच्चों के साथ करीब दो साल से मायके में रह रही थी। सोमवार की रात खाना खाकर प्रिया अपनी बेटी अनन्या यादव (6) वर्ष और पुत्र शिवांश (3) के साथ सो रही थी। रात करीब 11 बजे प्रिया ने शिवांश को दूध पिलाने के लिए उठाया लेकिन वह नहीं उठा।
इसके बाद अनन्या को उठाने लगी तो वह भी शांत पड़ी थी।
प्रिया के रोने की आवाज सुनकर परिवार और पड़ोस के लोग जुट गए। इसके बाद दोनों को मऊ निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों को अमवां सिंह गांव स्थित सत्ती माई धाम लेकर गए। पिता योगेश यादव परिजनों के साथ दोनों बच्चों के शव लेकर मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बढ़या गांव चले गए।
विज्ञापन
झूरी यादव ने बताया कि दामाद योगेश यादव विदेश में नौकरी करने के लिए सोमवार को आजमगढ़ कागज तैयार कराने गए थे। रात में घटना की जानकारी होने के बाद मऊ अस्पताल में आए। दोनों बच्चों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। नाना झूरी यादव और नानी राधिका देवी बिलखती रहीं।