{"_id":"67d1d20e59d18ad0bd05bb6a","slug":"smart-meters-will-be-installed-in-government-offices-first-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-129471-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पहले सरकारी कार्यालयों में लगेंगे स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पहले सरकारी कार्यालयों में लगेंगे स्मार्ट मीटर
विज्ञापन
जनपद में छह महीने से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। अब तक 20 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें घर, प्रतिष्ठान और सरकारी कार्यालय शामिल हैं।
वहीं स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर शासन की ओर से नई गाइडलाइन आ गई है। इसके तहत अब वरीयता के आधार पर सबसे पहले सरकारी कार्यालयों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
इसके पीछे शासन की मंशा है कि आम उपभोक्ताओं के अंदर स्मार्ट मीटर को लेकर कोई गलतफहमी न रहे। साथ ही इससे उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगवाने को लेकर जागरूक होंगे।
विज्ञापन
वर्तमान में 30 टीमें स्मार्ट मीटर लगा रही हैं। पांच टीमों पर एक सुपरवाइजर रखा गया है, जो कि अपनी टीम के कार्यों की मानीटरिंग कर रहा है। प्रत्येक टीम में दो सदस्य रखे गए हैं। इनमें एक टेक्नीशियन और एक हेल्पर शामिल है। जिले में कुल 5.31 लाख उपभोक्ता हैं। अधिसंख्य उपभोक्ताओं के यहां अब भी परंपरागत मीटर लगा है।