फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Slum women broke the survey form

मलिन बस्ती की महिलाओं ने फाड़ा सर्वे प्रपत्र

Tue, 07 Apr 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Slum women broke the survey form
गाजीपुर। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की ओर से कोरोना संक्रमण के लक्षण की पड़ताल करने के दौरान मंगलवार को सदर कोतवाली क्षेत्र की मलिन बस्ती की महिलाओं ने सर्वे प्रपत्र फाड़कर फेंक दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों की सुरक्षा में सर्वे कार्य प्रारंभ किया।
विज्ञापन

मालूम हो कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण की जानकारी जुटाई जा रही है। इस क्रम में परिवार में कितने सदस्य हैं, किसी को सर्दी-बुखार तो नहीं है या गैर जिले में रहने वाला परिवार का कोई सदस्य इस बीच घर तो नहीं आया है, यह प्रपत्र पर दर्ज किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदू देवी, आशा कार्यकर्ता ज्योति और एएनएम सुमन कुशवाहा नगर के रजदेपुर पुलिस चौकी के बगल में स्थित मलिन बस्ती में सर्वे करने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदू ने बताया कि जैसे ही हम लोग बस्ती में पहुंचे, कुछ महिलाएं यह शोर मचाने लगी कि हम लोग कोरोना फैलाने के लिए आए हैं। उन्होंने धक्का-मुक्की करते हुए प्रपत्र को छीन लिया और फाड़ दिया। उसमें 25 लोगों का नाम-पता दर्ज था। इस घटना के बाद हम लोगों में भय व्याप्त हो गया। हम लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में सर्वे का कार्य प्रारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed