फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Slippery increased after rain, giving feast to open main hole accident

बारिश के बाद बढ़ी फिसलन, खुले मेन होल दुर्घटना को दे रहे दावत

Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Slippery increased after rain, giving feast to open main hole accident
सैदपुर में सड़क के मध्य सीवर के खुले ढक्कन । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले भर में खुले मैनहोल बारिश के बाद खतरनाक हो गए हैं। शहर के बाजार, मुख्य मार्ग और कालोनियों में खुले मैनहोल पशुओं, छोटे बच्चे, बाइक सवारों और पैदल चलने वालों के लिए दुर्घटना का सबब बन रहे हैं। बारिश के बाद फिसलन बढ़ने से स्थिति और बिगड़ गई है।
विज्ञापन

शहर के रायगंज, नवाब साहब का फाटक, इंदिरा नगर, चंद्रशेखर नगर, चंदन नगर कालोनी में तमाम मैनहोल खुले हैं या उनके ढक्कन टूट गए हैं। गर पंचायत सैदपुर में भी स्थिति ऐसी ही है। शहर के लोगों ने कई बार मैनहोल पर ढक्कन लगाने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों से अनुरोध किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। औड़िहार संवाददाता के अनुसार सैदपुर नगर क्षेत्र के गंगानगर व इंदिरा नगर मुहल्ले में नालों के टूटे ढक्कन और खुले मैनहोल के चलते रोजना हादसे हो रहे हैं। एक साइकिल सवार को घायल हो गया। उसका निजी चिकित्सालय में इलाज कराया गया है। एक गाय के बछड़े को मैनहोल से किसी तरह निकाला गया। लोगों का कहना है कि सीवर एवं जल निकास की पाइपों के ढक्कन और मैनहोल घटिया दर्जे के होने के कारण लगने के कुछ ही दिनों बाद टूट जा रहे हैं। रात में अंधेरा होने पर लोग इनमें फंसकर घायल हो रह हैं लेकिन किसी को इसकी परवाह नहीं है। सैदपुर के गंगानगर वार्ड के निवासी उग्रसेन सिंह, हेमंत पांडेय ने बताया कि हल्की वर्षा में भी जाम नालियों के चलते जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में मैनहोल के टूटे ढक्कन और गड्ढों का पता नहीं चल पाता है।
विज्ञापन

सैदपुर नगर स्थित मां काली मंदिर के पुजारी सूर्यकांत मिश्र का कहना है कि नगर के मुख्य मार्ग से मां काली मंदिर जाने वाले तिराहे पर बनाए गए सिंह द्वार के ठीक सामने वर्षों से जल निकास की नाली पर टूटी पटिया आने जाने वालों के लिए दुखदाई बनी है। वहीं, मनेंद्र दुबे, अनिल श्रीवास्तव ने नई सड़क से पानी टंकी को जोड़ने वाले एवं डाक बंगला से पंकज टाकीज पटेल नगर की ओर जाने वाले मार्गों के अलावा अन्य कई मार्गों पर टूटे ढक्कन एवं खुले होल को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराए जाने की पूर जोर मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सभी वार्डों में सीमेंट से बना पटिया लगवाया जा रहा है। वार्डवार 20-25 पटिया लगाए गए हैं। जिन इलाकों में काम छूटा है। जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा।ृलालचंद्र सरोज, अधिशाषी अधिकारी, गाजीपुर नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed