{"_id":"594c00ec4f1c1b69358b464b","slug":"sleeping-policeman-took-the-idol-to-the-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रहे पुलिसकर्मी, मूर्ति ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते रहे पुलिसकर्मी, मूर्ति ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
पाली गांव के पंच मंदिर में स्थापित राधा-कृष्ण की मूर्ति।(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की मौजूदगी में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए बुुधवार की रात कासिमाबाद थाना क्षेत्र के पाली गांव में स्थित पंच मंदिर से चोर श्रीकृष्ण की मूर्ति उठा ले गए। 16 जून को भी इसी मंदिर में मूर्ति चोरी का असफल प्रयास हुआ था।
घटना के बाद ग्रामीणों की मांग पर मंदिर पर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पंच मंदिर से मूर्ति चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। एसपी ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है। पुजारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के पाली गांव के उत्तर में स्थित पंच मंदिर में लोगों की अटूट आस्था है। दूरदराज से लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते हैं। छह दिन पहले मंदिर में मूर्ति चोरी की कोशिश हुई थी। ताला काटते वक्त पुजारी मुनिंद्र दास की नींद खुल गई थी। शोर मचाने पर चोर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग पर उसी दिन से मंदिर पर दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। पुलिसकर्मी प्रतिदिन रात 10 से 11 के बीच मंदिर पर पहुंचते थे। बुधवार रात को भी सिपाही करीब 11 बजे मंदिर पर पहुंचे और बगल के कमरे में आराम करने लगे। पुलिसकर्मियों के आने के बाद पुजारी मुनिंद्र दास सोने चले गए।
रात करीब दो बजे जब पुजारी की नींद खुली तो देखा कि मंदिर के गेट का ताला कटा हुआ है। अंदर से श्रीकृष्ण भगवान की कीमती मूर्ति गायब थी। ये देख उन्होंने शोर मचाया। पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने चोरों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। भागते वक्त चोरों का गमछा और टार्च गैलरी में गिरा था।
भोर में ही एसपी ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ल, थानाध्यक्ष कासिमाबाद त्रिवेणी लाल सेन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुजारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने कहा कि मंदिर पर तैनात लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच बैठा दी गई है। पंच मंदिर से मूर्ति चोरी का बहुत जल्द खुलासा किया जाएगा। इसके लिए टीम गठित की गई है।