फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six to life imprisonment for murder

हत्या के जुर्म में छह को आजीवन कारावास

Thu, 21 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजीपुर Updated Thu, 21 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Six to life imprisonment for murder
अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन संजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने सैदपुर थाना क्षेत्र के बौरवा गांव में 2009 में हुई ब्रजेश की हत्या और अन्य के हत्या के प्रयास के मामले में छह अभियुक्तों को गुरुवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही विभिन्न धाराओं में सभी को कुल 18500-18500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन



बौरवां गांव निवासी केदार यादव पुत्र जीवधन यादव ने सैदपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 मार्च, 2009 को दिन में 11 बजे अपनी जमीन पर दीवार बनवाने के लिए सहयोगियों के साथ नींव खोद रहे थे। इसी दौरान गांव के सत्यनारायण यादव, मुरली यादव पुत्रगण जगन्नाथ यादव, मंजे उर्फ धनंजय पुत्र रामनारायण, संतोष यादव पुत्र सत्यनारायण, अंती पत्नी रामनारायण,  इसराजी पत्नी सत्यनारायण यादव गाली देते हुए आ गए।
विज्ञापन



काम करने वाले मिस्त्री और मजदूरों को मारपीट कर भगा दिया। इसी बीच सत्यनारायण अपनी एकनाली बंदूक लेकर आया और बेटे ब्रजेश के पेट में नाल सटाकर गोली मार दी। दूसरी गोली केदार पर चलाई, जिसका छर्रा सिर पर लगा। मंजे उर्फ धनंजय हाथ में तमंचा और मुरली बल्लम लिए आए और घर की लौजारी देवी पर वार किया। अंती, इसरारी ने घर के धीरेंद्र को पकड़ लिया था। अभियुक्तों के जाने के बाद ब्रजेश को जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed