फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six teams were formed to search for missing children and teenagers

Ghazipur News: लापता बच्चों और किशोरियों की तलाश के लिए छह टीमें बनीं, सर्विलांस टीम को भी लगाया गया

Sun, 27 Apr 2025 11:45 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 27 Apr 2025 11:45 PM IST
सार

लापता हुए बच्चों और किशोरियों की तलाश के लिए छह टीमों का गठन किया गया है इसके अलावा सर्विलांस की टीम को भी लगाया गया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है और ये दावा कर रही है कि जल्द ही बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार ईंट भट्ठे से छह बच्चे लापता हुए हैं।

विज्ञापन
Six teams were formed to search for missing children and teenagers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लापता छह बच्चों और तीन किशोरियों की तलाश के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं। परिजनों से पूछताछ के साथ सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। भांवरकोल और जमानिया पुलिस ने लापता बच्चों का फोटो पोस्टर चस्पा कराए हैं।

विज्ञापन


इधर जमानिया सीओ राम कृष्ण तिवारी और प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने ईंट भट्ठे पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक बच्चों की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम भी सुराग जुटाने में सक्रिय हो गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी है।
विज्ञापन


इधर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने दिलदारनगर‚ जमानिया‚ सुहवल और रेवतीपुर सहित अन्य सभी थानों को निर्देश दिया है कि सीसीटीवी फुटेज से और बच्चों का पता लगाएं। 22 अप्रैल को उमरगंज नई बस्ती के एक ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों के छह बच्चे खेलते समय अचानक लापता हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने 25 अप्रैल को जमानिया कोतवाली में बच्चों के लापता होने की तहरीर दी थी। इसमें से परिजनों के पास केवल तीन बच्चों का फोटो है। वहीं भांवरकोल थाने क्षेत्र के एक गांव से बीते 21 अप्रैल को तीन किशोरियां लापता हो गई थीं। 25 अप्रैल की देर शाम परिजनों ने तहरीर देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया।


एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। सर्विलांस टीम भी सक्रिय है। जल्द ही सभी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed