{"_id":"680e77a53f4f0262d005ad13","slug":"six-teams-formed-to-search-for-missing-children-and-teenagers-ghazipur-news-c-20-1-vns1010-966856-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: लापता बच्चों और किशोरियों की तलाश के लिए छह टीमें बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: लापता बच्चों और किशोरियों की तलाश के लिए छह टीमें बनीं
विज्ञापन
लापता बच्चों और किशोरियों की तलाश के लिए छह टीमें बनीं
पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, ईंट भट्ठे से लापता हुए छह बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। लापता छह बच्चों और तीन किशोरियों की तलाश के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं। परिजनों से पूछताछ के साथ सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। भांवरकोल और जमानिया पुलिस ने लापता बच्चों का फोटो पोस्टर चस्पा कराए हैं।
इधर जमानिया सीओ राम कृष्ण तिवारी और प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने ईंट भट्ठे पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक बच्चों की बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम भी सुराग जुटाने में सक्रिय हो गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी है। इधर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने दिलदारनगर‚ जमानिया‚ सुहवल और रेवतीपुर सहित अन्य सभी थानों को निर्देश दिया है कि सीसीटीवी फुटेज से और बच्चों का पता लगाएं।
22 अप्रैल को उमरगंज नई बस्ती के एक ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों के छह बच्चे खेलते समय अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने 25 अप्रैल को जमानिया कोतवाली में बच्चों के लापता होने की तहरीर दी थी। इसमें से परिजनों के पास केवल तीन बच्चों का फोटो है। वहीं भांवरकोल थाने क्षेत्र के एक गांव से बीते 21 अप्रैल को तीन किशोरियां लापता हो गई थीं। 25 अप्रैल की देर शाम परिजनों ने तहरीर देकर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि बच्चों की तलाश के लिए छह टीमें गठित की गई हैं। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। सर्विलांस टीम भी सक्रिय है। जल्द ही सभी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।