फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six teachers suspended after death of girl child in school at Ghazipur

लापरवाही की हद पार: स्कूल में करंट से मासूम की मौत, छह शिक्षकों पर गिरी गाज; BSA ने किया सस्पेंड

Sun, 07 Jul 2024 07:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 07 Jul 2024 07:58 AM IST
सार

गाजीपुर जिले में एक स्कूल में मासूम बच्ची की करंट से मौत हो गई। पहले स्कूल प्रशासन की ओर से मामले को दबाने का प्रयास किया गया लेकिन अधिकारी को भनक लगते ही छह शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
Six teachers suspended after death of girl child in school at Ghazipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गाजीपुर जिले के नगसर हाल्ट थाना स्थित उजराडीह कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को करंट लगने से एक मासूम की मौत हो गई। पहले मामले को दबाने की पूरी कोशिश की गई। हालांकि देर शाम मामला संज्ञान में आने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने विद्यालय के छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


बताते हैं कि गांव की ही एक साढ़े चार वर्ष की रागिनी दोपहर एक बजे विद्यालय आई थी। वह हैंडपंप से पानी पीने के लिए पहुंची थी कि करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ी। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रागिनी तीन भाइयों में अकेली बहन थी। उसके पिता घर पर ही रहकर मजदूरी कर परिवार का किसी तरह जीविकोपार्जन करते हैं। इधर मामले को सुलह-समझौता करके रफा-दफा कर दिया गया। लेकिन, देर शाम इसकी जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को हुई तो उन्होंने पूरे प्रकरण का पता लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लापरवाही के आरोप में प्रधानाध्यापक शेषनाथ सिंह, सहायक अध्यापक विनोद सिंह, शैलेंद्र राम, सुधीर कुमार सिंह, शिक्षा मित्र शिवशंकर राय और शीला कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। 

वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गई थी। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है, किसी तरह से कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, बीएसए का कहना है कि यह शिक्षकों की लापरवाही है। मुझे देर शाम प्रकरण की जानकारी हुई। मैंने विद्यालय के दो शिक्षामित्र और चार अध्यापकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

छुट्टी पर होने पर एक शिक्षक पर नहीं हुई कार्रवाई 
उजराडीह कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह को छोड़ सभी अध्यापक शनिवार को स्कूल आए थे। बीएसए ने बताया कि सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह छुट्टी पर थे, इससे उनपर कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed