फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Six people of the district died in road accidents

सड़क हादसों में जिले के छह लोगों की मौत

Sat, 16 May 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Six people of the district died in road accidents
मध्य प्रदेश के गुना में सड़क हादसा में तीन प्रवासी की मौत की सूचना पर जंगीपुर थाना के देवकठिया गा? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। बीते शुक्रवार को दिन में और शाम को मध्यप्रदेश के गुना और हरियाणा के परवल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पिता और दो बच्चे जीवन और मौत से जूझ रहे। मौत की सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग आंखों से आंसू बहाते हुए शव आने का इंतजार करने लगे। जंगीपुर क्षेत्र के देवकठिया के तीन लोगों की मौत से गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन

जंगीपुर संवाददाता के अनुसार, थाना क्षेत्र के देवकठिया गांव निवासी प्रमोद पाल (24), दीपक प्रजापति (34) और राजेश प्रजापति पत्नी सीता देवी और बच्चों के साथ तथा नंदगंज थाना क्षेत्र के सहेड़ी निवासी अपने साला सुरेंद्र प्रजापति महाराष्ट्र में रहकर काम करते थे। लाकडाउन की वजह से काम बंद होने से सभी पिकअप से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की शाम मध्यप्रदेश के गुना में पिकअप ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में प्रमोद पाल, दीपक प्रजापति, सीता देवी और उसके भाई सुरेंद्र प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश प्रजापति और उसका पुत्र किशन (4) और प्रीतम (6) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार स्थानीय चिकित्सालय में चल रहा है। वह जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सूचना आते ही घर में कोहराम मच गया। गांव वासियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग आंखों से आंसू बहाते हुए शव आने का इंतजार करने लगे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी सूर्यदेव सिंह यादव (55) हरियाणा के परवल थाना क्षेत्र के फरीदाबाद में स्थित एक कार बनाने वाली कंपनी में काम करते थे। लाकडाउन की वजह से बलिया डिपो की बस से घर वापस लौट रहे थे। सुबह परवल गांव बस रुकी थी। वह चाय पीने के लिए उतरे थे। सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई। मृतक के भाइयों ने मौत की सूचना मृतक की पत्नी लालमुनि, पुत्र कमलेश (28), बृजमोहन (26) गोविंद (24) और लड़की पूजा (20) को नहीं दी। भाई शव लाने के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि सुबह तक शव आने की उम्मीद है। उधर इसी गांव के निवासी राजू सिंह यादव जो मेरठ में रहकर काम करता था। पैदल ही घर आ रहा था। इसी दौरान दो दिन पूर्व मेरठ में किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को उसका शव आने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed