{"_id":"640893d580cf10d82f06bbe4","slug":"six-of-the-same-family-injured-in-a-fight-ghazipur-news-c-20-1-95202-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मारपीट में एक ही परिवार के छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मारपीट में एक ही परिवार के छह घायल
विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव में होली के दिन बुुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।पीड़िता सुशीला देवी ने बताया कि पट्टीदार लाठी डंडे से मारपीट कर पूरे परिवार को लहूलुहान कर दिए। परिवार के लोग दरवाजे पर बैठकर होली का त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान पट्टीदारों ने गाली गलौज करते हुए दरवाजे पर आकर चढ़कर मारपीट करने लगे। मारपीट में जोखन बिंद, जगदीश बिंद, जितेंद्र बिंद, धनेश बिंद, गौतम बिंद और सुशीला देवी सहित छह लाेग घायल हो गए। संवाद
000000
गरथौली एवं ठेहुना गांव में भैंस चोरी
देवकली। रामपुर मांझा एवं नंदगंज थाना क्षेत्र में पशु चोरों की घटना से पशु पालकों की नींद हराम हो गई हैं। सोमवार की रात गरथौली गांव के राजेंद्र कुशवाहा की भैस चोरी हो गई। वहीं, दूसरी ओर नंदगंज थाना क्षेत्र के ठेहुना गांव में जयप्रकाश बिंद की भैंस चोर घर के बाहर से खोल ले गए। पीड़ितों ने रामपुर माझां व नंदगंज तहरीर दिया है। संवाद